अलोद में नंदोत्सव की झांकी सजाई
अलोद के चारभुजा मंदिर में भागवत कथा महापुराण जारी है। कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक है। कथा वाचक पंडित महेंद्र पररसमणी कर रहे हैं। कथा के माध्यम से राम जन्म एवं कृष्ण जन्मोत्सव के बारे मे बताया गया। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे छोटे से बाल कृष्ण की झांकी सजाई गई। रविवार को गोवर्धन पूजा एवं कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। कथा की पूर्णाहुति 17 मार्च हो होगी।
चेचट. अलोद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सजाई गई भगवान के बाल रूप की झांकी। इस दौरान जयकारे भी लगाए।