पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Narrated The Story Of Prahlada In Sheetla Mata Temple

शीतला माता मंदिर में प्रहलाद की कथा सुनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौमू | शीतला माता मंदिर में हर वर्ष की भांति धुलंडी के दिन भक्त प्रहलाद की कथा का वाचन किया गया। जिसमें
काफी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई।

कथा वाचन करते हुए पं. विकास भातरा ने प्रवचनों में कहा कि जो भी व्यक्ति भगवान की शरण में भक्तिभाव से रहेगा, तो उस पर आने वाली विपदाओं का सामना करने के लिए स्वयं भगवान अवतार लेकर आते रहे है और आतताईयों का विनाश करते रहे है। इसलिए कलयुग में भी भगवान का स्मरण करना ही विपदाओं का नाश करने के काम में सहायक रहता है। इस मौके पर भक्त प्रहलाद और उनकी बुआ होलिका के चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। इसके अलावा भगवान नृसिंह की विधिवत पूजा अर्चन की गई। कार्यक्रम में वैद्य कैलाशनाथ शास्त्री, संकटमोचन हनुमान मंदिर के पुजारी रामबिहारी वशिष्ठ, सतीश, कैलाश चौबे, पं. सांवरमल शर्मा, संत कौशल किशोर दास, गौड़ विप्र समाज पूर्व अध्यक्ष पं. बनवारी लाल शर्मा, सीएल भातरा, गजानंद शर्मा, मणीरतन जती, कैलाश शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...