पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज परीक्षा की नई तिथियां घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा। कॉलेज की मुख्य परीक्षा 2020 के पाठयक्रमों, प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर नई परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं। महाराणा प्रताप कॉलेज प्रिंसिपल तेजसिंह मवाई ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की प्रथम वर्ष वाणिज्य की नई परीक्षा तिथि 16 मार्च के स्थान पर 15 अप्रैल है। द्वितीय वर्ष वाणिज्य की नई परीक्षा 9 अप्रैल को मनी एण्ड फाइनेंस सिस्टम-2842, 27 अप्रैल को कोस्ट एकाउंटिंग 2803, 2 मई को बैंकिंग लॉ एंड प्रेक्टिस इन इंडिया 2843, 6 मई को कंपनी लॉ 2821, तृतीय वर्ष वाणिज्य की परीक्षा अब 7 अप्रैल को होगी।
खबरें और भी हैं...