पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangod News Rajasthan News Nhan39s Complexion In Sangod From 11 Preparations In Final Stage

सांगोद में न्हाण की रंगत 11 से, तैयारियां अंतिम चरण में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांगोद. नगर मेें अबीर और गुलाल की दुकानें सजी।

सांगोद| नगर में सोमवार रात को चार जगह होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार काे धुलंडी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस बार कस्बे में भास्कर मुहिम को अपनाते हुए कई संगठनों ने सूखी होली खेलने का संकल्प लिया है।

दुकानों पर अबीर, गुलाल व सूखे रंगों की जमकर बिक्री हो रही है। इसी के साथ यहां सांगोद के ऐतिहासिक न्हाण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। न्हाण की रंगत 11 मार्च को दोनों अखाड़ों की निकलने वाली घुघरी के जलसे के साथ होगी। नगर के लक्ष्मीनाथ के चौक में राज होली का दहन सोमवार रात को होगा। हाड़ौती में लोकानुरंजन के नाम पर अपनी पहचान बनाने वाले ऐतिहासिक न्हाण की धूम मंगलवार को दोनों अखाड़ों की घुघरी की रस्म के साथ शुरू होगी। 12 मार्च को न्हाण अखाड़ा बाजार चौधरी पाड़ा की बारह भाले की सवारी निकलेगी। 13 मार्च को बादशाह की सवारी के साथ बाजार पक्ष का न्हाण संपन्न होगा। वहीं 14 मार्च को पड़त रहेगी यानिकी इस दिन कोई कार्यक्रम नहीं होगा। 15 मार्च को दूसरे पक्ष न्हाण अखाड़ा खाड़ा चौबे पाड़े की बारह भाले की सवारी के साथ न्हाण की धूम मचेगी। न्हाण पटेलों ने बताया कि इस बार 16 मार्च को खाड़े पक्ष की बादशाह की सवारी मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। पांच दिनों तक पूरा नगर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केन्द्र बना रहेगा।
खबरें और भी हैं...