पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Not Afraid Change In Weather Not All Cold And Cough Corona

डरे नहीं, मौसम में बदलाव, सभी जुकाम-खांसी कोरोना नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहले स्वाइन फ्लू और अब कोरोना वायरस को लेकर लोगों में एक तरह का भय बना हुआ है। दोनों ही बीमारियों में खांसी जुकाम से मिलते जुलते लक्षण होने के कारण खांसी जुकाम के मरीजों में यह डर और अधिक बैठ रहा है। जबकि तापमान परिवर्तन से वातावरण में कई तरह के वायरस सक्रिय जाते हैंै। जुकाम व खांसी के लिए करीब 2 सौ तरह के वायरस और 20 तरह के बैक्टीरिया उत्तरदायी होते हैं। इसलिए मरीज को डरना नहीं बल्कि जांच कराकर इलाज कराने की जरूरत रहती है। तापमान में परिवर्तन से अस्पतालों में खांसी, जुकाम, निमोनिया के मरीजों की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और इन्हीं दिनों देश में भी कोरोना वायरस के संदिग्ध मिलने से लोगों में खांसी जुकाम होते ही कोरोना को लेकर डर बन रहा है।

यह वायरस उत्तरदायी है
खांसी-जुकाम के लिए


जेके लोन अस्पताल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश यादव ने बताया कि लगभग 2 सौ तरह के वायरस एवं 20 तरह के बैक्टीरिया जुखाम खांसी के लिए उत्तरदायी है। इनमें सबसे कॉमन वायरस राइनोवायरस है। इसके बाद में एडिनोवायरस, कोरोनावायरस, स्वाइन फ्लू या इनफ्लुएंजा वायरस, पैरा इनफ्लुएंजा वायरस, मम्स वायरस, मीजल्स वायरस, रेस्पिरेशन सिनसिटीयल वायरस प्रमुख है। बैक्टीरिया में स्टेप्टोकॉकस पायोजेनेस, क्लैमाइडिया माइको प्लाजमा आदि प्रमुख है। डॉ. योगेश यादव ने बताया कि कोराेना वायरस चीन के वुहान से दिसंबर 2019 से शुरू होकर पूरे संसार में फैल गया है। दुनिया भर में 90 हजार से ज्यादा लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मौतों का प्रतिशत 3 प्रतिशत का ही रहा है।

खांसी व जुकाम के वायरस व बैक्टीरिया के लक्षण होते हैं ऐसे


- बैक्टीरियल इन्फेक्शन में टॉन्सिल या फेयरिंग्स में मवाद के साथ में बुखार होती है।

- राइनो एवं एडिनोवायरस में नाक ज्यादा बहती है। खांसी व बुखार कम होती है।

- इनफ्लुएंजा वायरस (स्वाइन फ्लू) में बुखार, खांसी के साथ हाथ पैरों व सिर में दर्द एवं थकान ज्यादा होती है और इसके साथ उल्टी दस्त होते हैं।

- कोरोना वायरस में सूखी खांसी एवं बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत(निमोनिया) होती है, लेकिन नाक ज्यादा नहीं
बहता है।

चौमू | कोराेना वायरस का इलेक्ट्रोन माइक्रोस्कोप से लिया गया फोटो।
खबरें और भी हैं...