- Hindi News
- National
- Chomu News Rajasthan News Notice Boards Placed In Temples For Information On Pilgrimage
धार्मिक स्थल यात्रा की जानकारी के लिए मंदिरों में लगाए सूचनापट्ट
चौमू | प्राचीन श्री खक बाबा आश्रम कंवरपुरा बीड़ देवगुढ़ा के संत श्रीकृष्ण चेतनदास महाराज के संरक्षण में प्राचीन खेडा़पति बालाजी सामोद के महामण्डलेश्वर प्रेमदास महाराज की प्रेरणा से संचालित ओम श्री हरिकृपा संकीर्तन मण्डल चौमू के बैनर तले नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली एक दिवसीय धार्मिक स्थल यात्रा को लेकर गणपति पूजा कर भगवान लक्ष्मीनाथ मन्दिर, मोहल्ला खटोड़ा स्थित श्री बांके बिहारी मन्दिर, श्री परशुराम सर्किल के पास स्थित श्री रघुनाथ जी मन्दिर, श्री ज्यानराज भैंरूजी के मन्दिर, धौली मण्डी स्थित श्री हनुमान मन्दिर अन्य धर्म स्थलों पर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित करने के लिए सूचना पट्ट लगाए गए हैं। धार्मिक स्थल यात्रा के संयोजक व मण्डल के व्यवस्थापक कौषल किशोर दास उर्फ संत कैलाश भाई ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक नगरी गोनेर में स्थित श्री जगदीश महाराज, बारह ज्योतिर्लिंग व शिवदासपुरा के पास प्रमुख जैन तीर्थबाडा़ पदमपुरा के लिए 24 मार्च को प्रातः 9 बजे प्राचीन गढ़ परिसर चौमू से रवाना होगी। यात्रा के लिए भक्तों के पंजीकरण हेतु प. बनवारीलाल भातरा, वैद्य रामविलास शर्मा, राजूलाल खडौ़लिया, सरोज स्वामी, पूरण बाबा, प्रहलाद राय भादरिया, नीलकमल सैनी, संजू महाराज को सदस्य बनाया गया है।