पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Nuclear 90 Applications Started Free Education For The Talented

न्यूक्लियर-90 के आवेदन शुरू, प्रतिभावान को निशुल्क शिक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परमाणु बिजलीघर की ओर से सामाजिक सरोकार में चलाए जा रहे निशुल्क शिक्षण कार्यक्रम न्यूक्लियर-90 के आगामी सत्र 2020-21 के आवेदन लिए जा रहे हैं। इसकी परीक्षा 29 मार्च को रावतभाटा में होगी।

चयनित स्टूडेंट्स को शिक्षण एलन कोटा के अनुभवी शिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अनेक प्रतियोगी परीक्षाआें के लिए तैयार करना है। न्यूक्लियर-90 कार्यक्रम सामाजिक सरोकार के अंतर्गत उन स्टूडेंट्स के लिए है जो सत्र 2020-21 में कक्षा 8,9,10 में पढ़ेगें। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को प्रति सप्ताह तीन दिन उच्च माध्यमिक स्कूल बालाराम चैराहा रावतभाटा आना होगा। जहां उन्हें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और मंेटल ऐबिलीटी पढ़ाई जाएगी।

एलन उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स को अपने अभिभावक के साथ उच्च माध्यमिक स्कूल रावतभाटा में शाम 5 से 7 के बीच आना होगा। आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो लाने होंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्लू स्टूडेंट्स आवेदन करता है तो उसे प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। परीक्षा में वही स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं जो रावतभाटा के 16 किलोमीटर के भीतर किसी भी स्कूल में अध्ययन कर रहे हो। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। जिसमें प्रत्येक कक्षा 8,9,10 के लिए मेरिट के आधार पर 30 स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। 30 स्टूडेंट्स में 12 सामान्य, 5 एससी, 4 एसटी, 6 ओबीसी नाॅन क्रीमीलेयर, 3 ईडब्ल्यूएस सीटें प्रत्येक कक्षा में होगी। एलन टीम के अंकित सिंघवी, ललित चौधरी, अंकित पारीक, जितेंद्र वैष्णव शाम 5 से 7 उच्च माध्यमिक स्कूल में आवेदन के लिए मौजूद रहेंगे। अभिभावक न्यूक्लियर-90 के हेल्पलाइन नं 9358855531 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

न्यूक्लियर-90 के आवेदन शुरू, अब स्टूडेंट्स को मिलेगी निशुल्क शिक्षा।
खबरें और भी हैं...