- Hindi News
- National
- Sultanpur News Rajasthan News Oath Administered By Members Of Dhakad Development Committee
धाकड़ विकास समिति के सदस्याें काे दिलाई शपथ
कस्बे में रविवार को श्री धाकड़ विकास समिति का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामनारायण मीणा रहे। अध्यक्षता गोविंदशरण धाकड़ ने की।
अतिविशिष्ट अतिथि देहात जिला अध्यक्ष मुकुट नागर, पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर, तुलसीराम धाकड़ रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व उपसरपंच विनीत शर्मा, पूर्व पीसीसी सदस्य नसरू खान, ओबीसी जिला अध्यक्ष भाजपा मुकेश कुदालिया, सरपंच नीरज नागर, सरपंच चंपाबाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम नागर रहे। कार्यक्रम में विधायक मीणा ने कहा कि समिति को जब-जब जरूरत पड़ेगी तब-तब उनके सहयोग में खड़े रहेंगे। तहसील अध्यक्ष मांगीलाल नागर ने धाकड़ समाज की उपलब्धियों के बारे में बताया। समाराेह में समिति के पदाधिकारियाें काे शपथ दिलाई गई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज की प्रतिभाओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दयाकिशन धाकड़, दुर्गाशंकर धाकड़, जिलाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, किशनलाल पीटीआई, महेश धाकड़, गिरिराज धाकड़, राधेश्याम खेरूला, लोकेश बावता, रामविलास मीणा शामिल रहे।
सुल्तानपुर. शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथि।