पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पदाधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीमल्या. शनिवार 14 मार्च को क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। सीमल्या ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जया मीणा ने बताया की टोल प्लाजा के पास स्थित ग्राउंड में दोपहर 1:00 बजे आयोजित होने वाले होली स्नेह मिलन एवं आगामी पंचायत राज के चुनाव के संबंध में होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पूर्व उपप्रधान रहीस खान, पूर्व सरपंच परमानंद मीणा, पूर्व डायरेक्टर घनश्याम मीणा, मांगीलाल मीणा, महावीर मीणा, विष्णु शर्मा, जगदीश मीणा, रामकिशन गोचर, अकरम खान, मुकेश मीणा, राजाराम सुमन मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...