पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News On Gautam Jayanti 25th Procession Will Be Held In Ramganjmandi Social Programs Will Be Held In Dharamshala

गौतम जयंती पर 25 को रामगंजमंडी में निकलेगी शोभायात्रा, धर्मशाला में सामाजिक कार्यक्रम होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगंजमंडी| गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 25 मार्च को गौतम जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लया कि गौतम जयंती पर सुबह 10 बजे शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी।

उसके बाद धर्मशाला में सामाजिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ व्यक्तिओं काे भी नवाजा जाएगा। धर्मशाला में महर्षि गौतमजी की 101 दीपक से महाआरती होगी। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन होगा। रविवार को आयोजित बैठक में रामकिशन शर्मा, रविन्द्र पंचोली, बलराम त्रिवेदी, विजय गौतम, लव शर्मा, मदन लाल शर्मा, योगेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विमल व्यास, नर्बदा शंकर पुरोहित, महेश तिवारी, सुरेश व्यास, राजेश गौतम, श्याम आचार्य, प्रमोद गौतम समेत अन्य समाजबंधु मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...