पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News One Miscreant Caught With Stolen Transformer In Morija Two Absconding

मोरीजा में चोरी के ट्रांसफार्मर के साथ एक बदमाश को दबोचा, दो फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामोद थाना क्षेत्र में चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई पुलिस की विशेष टीम ने मोरीजा में रात्रि में गश्त के दौरान ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के बदमाश को किया तथा चोरी हुआ ट्रांसफार्मर का सामान भी बरामद किया है।

गोविंदगढ़ डीएसपी संदीप सारस्वत के सुपरविजन में सामोद थानाधिकारी हरवेंद्र सिंह के सानिध्य में बनाई गई स्पेशल टीम ने 9 मार्च को रात्रि में गश्त के दौरान कालेड़ा थाना प्रतापगढ़ जिला अलवर निवासी ख्यालीराम बावरिया (22) बाण नदी के पास धौला को क्षेत्र चंदवाजी के पास से 25 केवी ट्रांसफार्मर, पिकअप गाड़ी, बिजली के तार काटने के लिए प्रयुक्त उपकरण, चौमू-गोविंदगढ़ मार्ग पर चुराई गई पांच बैट्रियों के साथ गिरफ्त में लिया। वहीं दबिश के दौरान दो शातिर चोर रात्रि का फायदा उठा कर फरार हो गए। गिरफ्तार ख्यालीराम से पूछताछ में उसने आंधी, मनोहरपुर, जमवारामगढ़, चंदवाजी, समोद, गोविंदगढ़, शाहपुरा थाना क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में चोरी की वारदातें करना कबूला है। पुलिस भुरानपुरा निवासी राकेश उर्फ पप्पू बावरिया, चिताणु निवासी राजेश बावरिया की तलाश में जुटी हुई है। थानाधिकारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भिजवाया है।

सामोद| चोरी के ट्रासंफार्मर के साथ गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...