पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dudu News Rajasthan News Opium Cultivation Among Mustard Crop Confiscated 4530 Plants Farmers Absconding

सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती, जब्त किए 4530 पौधे, किसान फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ कर 4530 अफीम के पौधों को जब्त किए हैं। पुलिस ने खेत से पौधे उखाड़ कर जब्त कर लिए। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक जयपुर शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि मादक पदार्थ उत्पादन एवं तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दूदू थाना क्षेत्र में भी ऐसे अपराध पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर दूदू थाना अधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में शामिल सिपाही सांवर मल को दूदू थाना क्षेत्र के कचनारिया गांव में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली इस पर टीम ने शुक्रवार को कचनारिया गांव में दबिश देकर गेहूं व सरसों की फसल के बीच में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया । वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही खेत मालिक रामजीलाल पुत्र जगदीश जाट निवासी कचनारिया फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

थानाधिकारी सुरेश यादव, उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह, सिपाही सांवरमल, कमलेश, विनोद, सायरमल, सुमन व मेवाराम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

दूदू| कचनारिया में सरसों के खेत में पकड़ी अफीम की अवैध खेती।
खबरें और भी हैं...