पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामगंजमंडी में संतरों की बहार, अच्छे भाव की उम्मीद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संतरा उत्पादन में हमारा उपखंड क्षेत्र अग्रणी है। यहां का संतरा अलग-अलग प्रदेशों में अपनी पहचान बना चुका है। इस बार पूरे क्षेत्र में संतरे की पैदावार अच्छी दिखाई दे रही है। खेतों में लगे बगीचे संतरों से भरे दिखाई पड़ रहे हैं।

इससे किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल है। वहीं, संतरे के व्यापारी किसानों के खलिहान में जाकर फलों का मोलभाव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि गर्मी के दिनों में संतरे का भाव बढ़ने की उम्मीद है। अभी मौसम में ठंडक के चलते भाव मे थोड़ी गिरावट है। आगे गर्मी में फल का भाव अधिक होने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतर किसानों के यहां पर पेड़ों में बांस के सहारे सहारा दे रखा है। जिससे फल में वजन बढ़ने पर पौधे को नुकसान न हो।

दवाई पर होता है खर्च

किसानों की मानें तो संतरे के बगीचे में सबसे ज्यादा खर्च दवाई पर होता है। अगर मिस्सी बीमारी लग जाए तो उसे हटाने के लिए दवाई का स्प्रे कई बार करना पड़ता है। इससे किसानों की माली हालत बन जाती है, ऊपर से अच्छा भाव नहीं मिलने से नुकसान भी उठाना पड़ता है, लेकिन इस बार फल अच्छा है तो भाव भी अच्छा ही मिलेगा।

रामगंजमंडी . इन दिनों पेड़ों पर संतरों बड़ी संख्या में आ गए हैं, ऐसे में किसान खुश हैं।
खबरें और भी हैं...