कसार में पाक्षिक बैठक का आयोजन
कसार। ग्राम पंचायत कसार में पाक्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सरपंच कालुलाल भील की अध्यक्षता में हुई। वार्ड पंचों ने ग्राम विकास अधिकारी नन्द किशाेर नागर को प्रस्ताव लिखाए। वार्ड पंचों ने साफ सफाई, पेयजल व इंटरलॉकिंग बनवाने के लिए प्रस्ताव लिखवाए। इन्द्रा काॅलोनी में बाबूलाल के मकान से आनंदीलाल के मकान तक इंटरलॉकिंग बनाने का प्रस्ताव लिया गया। रामनगर में माता जी के चबूतरे से प्रहलाद के मकान तक इंटरलोकिंग, रानक्याखेडी में छीतर लाल के मकान से दुर्गा लाल के मकान तक इंटरलॉकिंग का कार्य करवाने का प्रस्ताव लिया गया। कसार में हाइवे से महेन्द्र यादव के मकान तक नाले का निर्माण तथा हाइवे से जमनालाल के मकान तक नाले का निर्माण करवाने का प्रस्ताव लिया गया। कांग्रेस नेता हिम्मत बाई व महेन्द्र यादव ने इंद्रा कालोनी में स्कूल खोलने का प्रस्ताव लिखवाया।