- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News Organizing Today In Rawatbhata On The Anniversary Of Dandiatra
दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर रावतभाटा में आज आयोजन
रावतभाटा। राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150वीं जयंती पर गुरुवार को दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक स्कूल डेमसाइड को संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रमों का आयोजन सरकारी एवं निजी स्कूलों में किया जाएगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भैंसरोडगढ़ पन्नालाल बैरवा ने बताया कि इसके लिए सुबह 10 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी उच्च प्राथमिक स्कूल डेमसाइट की ओर से सिनेमाचौराहा रावतभाटा से प्रारंभ होकर अंबेडकर सर्किल फेजटू पर जाकर समाप्त होगी। द्वितीय दिवस गुरुतेग बहादुर शिक्षण संस्थान में गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता होगी। तृतीय दिवस आदर्श विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी। चौथे दिन मॉर्डन पब्लिक स्कूल में चित्रकला, पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी। पांचवें दिन न्यू डाइमेंशन पब्लिक स्कूल में निबंध, पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी। छठे दिन सिनर्जी पब्लिक स्कूल में भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता होगी। सातवें दिन उच्च प्राथमिक स्कूल डेमसाइट पर महापुरूष पर अाधारित रूप धरो प्रतियोगिता होगी। इसके बाद समापन होगा।