पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Suket News Rajasthan News Outside Students And Parents Are Confused About The Examination Centers

परीक्षा केंद्रों को लेकर बाहरी स्टूडेंट्स और अभिभावक असमंजस में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कक्षा 8 की परीक्षा 12 मार्च से प्रारम्भ होने वाली है, परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र भी प्राप्त हो गए हैं।

लेकिन इन प्रवेश पत्रों में दिए गए परीक्षा केंद्रों के स्थान को लेकर बाहर के स्कूल से आने वाले बच्चों और अभिभावकों में अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सलावदखुर्द राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पढऩे वाले ग्राम झिलारा निवासी अभय व्यास व उनके पिता मुकेश व्यास ने बताया कि प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सुकेत पंचायत के सामने दर्शाया गया है।

जबकि परीक्षा सुकेत कस्बे के कुम्हार मोहल्ला स्थित पुराने स्कूल भवन में होगी। इस तरह की बात को लेकर अभिभावक परेशान हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के बाद अगर केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन हुआ तो बाहर से आने वाले विधार्थी क्या करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सुकेत के व्याख्याता लक्ष्मण माली ने बताया कि परीक्षा में 286 बच्चे शामिल होंगे। जिनके लिए पंचायत के सामने स्थित नए भवन में पर्याप्त जगह व व्यवस्था नहीं है। ऐसे में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल कचहरी स्कूल में व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...