पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manoharpur News Rajasthan News Panchayat Workers Stood And Encroached On The Common Road

पंचायतकर्मी खड़े रहे व आम रास्ते पर होता रहा अतिक्रमण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बें के मैड़ वालों का मोहल्ला में स्थित हनुमान मंदिर के पास आम रास्तें की सड़क व पानी निकासी की नाली पर शनिवार काने एक काम्पलेक्स मालिक ने अतिक्रमण पर पक्का निर्माण कार्य कर लिया। मजे की बात यह है कि जिस समय निर्माण कार्य चल रहा था उस समय पंचायत के दो कर्मचारी भी वही खड़े थे। जिनके मना करने
के बाद भी निर्माण कार्य चलता रहा। जिसके हया के लोगों में रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार मैड वालों के मोहल्ला में हनुमान मंदिर के पास आम रास्तें की सीसी सड़क पर एक काम्पलेक्स के मालिक रूडमल ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसपर ग्रामीणों ने पंचायत सचिव किशनलाल जाट को दूरभाष पर आम रास्तें में पक्का निर्माण कार्य होने की शिकायत की। सचिव के निर्देश पर पंचायत कर्मचारी पूरण शर्मा व श्योराम जाट मौके पर पहुंचे व काम्पलेक्स मालिक से अतिक्रमण को हटाकर निर्माण कार्य को तुरंत बंद करने को कहा। किन्तु काम्पलेक्स मालिक ने पानी निकासी की नाली व सड़क पर अतिक्रमण करने का कार्य जारी रखा। पंचायत में सफाई प्रभारी श्योराम जाट ने अतिक्रमण करने से सार्वजनिक नाली की सफाई में परेशानी होने की समस्या के बारे में बताया। पंचायत कर्मचारियों के खड़े होने के बावजूद अतिक्रमण करने का कार्य जारी रहा। इसके बाद पंचायत कर्मचारी कुछ देर तो वहा खड़े रहें बाद में अतिक्रमण करने वाले को हिदायत देकर लौट गए। हया आम रास्तें में अतिक्रमण होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

आज फिर जायजा लेंगे

सचिव किशनलाल जाट ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना पर पंचायत कर्मचारी को मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया था। निर्माण कार्य का रविवार को फिर से जायजा लिया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर उसको नोटिस जारी कर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

मनाेहरपुर|पंचायत कर्मचरियों की मौजूदगी में मैड़वालाें के माेहल्ला में हो रहा अतिक्रमण ।

मनाेहरपुर| मैड़वालाें के माेहल्ला में नाली पर किया गया अतिक्रमण।
खबरें और भी हैं...