- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Parents Association Celebrates Holi Meeting
अभिभावक संघ ने मनाया होली मिलन समारोह
शहर के न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें एडीजे अश्वनी कुमार यादव, एसीजेएम विकास ऐचरा, मुंसिफ मजिस्ट्रेट हुक्मीचंद गहनोलिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण होली का त्यौहार बनाने का आह्वान किया। बार अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत, महासचिव शिव कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव गिरिजा शंकर शर्मा, सांस्कृतिक सचिव राजेश यादव, मीडिया प्रभारी जीतेश टांक, सतीश शर्मा, अशोक गुर्जर, श्यामसुंदर शर्मा, मदनलाल जाट, मातादीन शर्मा, बालगोविंद सोनी, मनेाज चौहान, रामसिंह चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।