पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News Patwari Took Acb Handle After Taking Bribe Of 500 Rupees

500 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार की मंशा थी की किसानों को जमाबंदी की नकल, नामांतरण, केसीसी कार्ड बनवाने सहित अन्य रोजमर्रा के कार्य के लिए पटवारियों के चक्कर नही काटने पड़े। इसको लेकर राज्य सरकार ने तहसील 17 दिसंबर 2019 को कोटपूतली तहसील को ऑन लाईन तहसील का दर्जा दे दिया था। इसके बाद 19 दिसंबर 2019 को तहसील ऑन लाईन हो जाने को लेकर एडीएम व एसडीएम ने तहसील ऑन लाईन के कार्यालय का उद्घाटन किया था।

इसके बावजूद राजस्व कार्मिक किसानों को आए दिन चक्कर कटवाने में मशगूल है। शुक्रवार को एसीबी ने एक पटवारी को 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के डीएसपी चित्रगुप्त महावर ने बताया कि किसान कायमपुराबास निवासी लालचंद यादव ने 11 मार्च को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई कि उसने केसीसी कार्ड के लिए पटवारी हल्का चिमनपुरा के पास आवेदन किया था। लेकिन पटवारी हल्का खेतड़ी तहसील के माधोगढ़ निवासी हवासिंह गुर्जर ने उक्त कार्य के लिए 1500 रूप रिश्वत की मांग की। जिस पर एक हजार रूप में सौदा तय हुआ।

आरोपी पटवारी ने 500 रूप पूर्व में ले लिए व शुक्रवार को 500 रुपए देना तय हुआ।

शिकायत पर एसीबी की टीम ने पूरा जाल रचते हुए जैसे ही परिवादी लालचंद यादव ने पटवारी को शेष 500 रुपए की राशि उसके कार्यालय डाबला रोड पर दी तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली। एसीबी की टीम में शामिल एसआई अंजू महिन्द्रा, हिम्मत सिंह, अनिल कुमावत, संदीप कुमावत, रामफूल व उदयपाल सिंह ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां पटवारी के बयान कलम बंद करते हुए रिश्वत की राशि को सील कर आरोपी पटवारी को जयपुर ले गई। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने पटवारी हल्का के कार्यालय की तलाशी भी ली है।

दूसरी और जैसे ही तहसील कार्यालय में पटवारी द्वारा रिश्वत लिए जाने पर एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली तो तहसील परिसर में सन्नाटा छा गया। अनेक पटवारी अपने कार्यालय बंद कर चले गए। इससे पहले भी 5 अगस्त 2019 काने नगर पालिका एओ मनोज कुमार शर्मा 27 हजार रूप की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए थे। 16 मार्च 2019 को रोडवेज डीपो में लिपिक मुरारीलाल शर्मा भी 7500 रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए थे।

कोटपूतली|एसीबी टीम व काली स्वेटर में बैठा आरोपित पटवारी।
खबरें और भी हैं...