पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tunga News Rajasthan News People Were Thrilled To See The Foreign Holy Coming From The Balloon

बैलून से विदेशी पावणों को उतरते देख रोमांचित हुए लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपतहसील भवन पर गुरुवार को तूंगा परिक्षेत्र के सरकारी स्कूलों व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेकर एसडीएम एवं कार्यवाहक विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा ने स्कूलों में भौतिक सुविधाओं पर पंचायतों में बची सरकारी राशि को खर्च करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में करीब 50 स्कूलों के संस्थाप्रधानों ने अपनी अपनी स्कूलों की विकास कार्यो करवाने के प्रस्ताव दिए।

पंचायत प्रसार अधिकारी शंकरलाल मीना, कल्याण मल मीना, एईएन ओमप्रकाश देवनानी, एबीईईओ श्रीराम मीना आदि ने स्कूलों के प्रस्तावों की छंटनी की। एसडीएम ने कहा कि पंचायतों में बचे फंड को स्कूलों में खर्च करने के सभी ग्राम विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने नोडल की प्रत्येक पंचायत में संचालित सभी श्रेणी की सरकारी स्कूलों के प्रस्ताव पर सबके सामने चर्चा कर वरीयता के आधार पर विकास कार्यो की सूची तैयार करवाई। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में ही देर रात तक सभी विकास कार्यो की सेक्शन जारी करनी होगी। इसके बाद अगले दिन स्कूलों में कार्य प्रारभं होने चाहिए। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो वह कार्मिक चार्जशीट सौंपी जाएगी। उन्होंने तूंगा स्कूल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बस्सी के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात दोहराई तथा सभी स्कूलों में जीपीएस सुविधा करने, स्कूलों में रगंरोगन कराने के निर्देश दिए।

संस्था प्रधानों की बैठक : शेष बजट को सरकारी स्कूलों के विकास में खर्च करें

कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

सामोद किले से विदेशी सैलानियों को लेकर गुरुवार को दो हॉट एयर बैलून ने उड़ान भरी लेकिन गैस खत्म होने से पहले ही उन्हें खोरी गांव स्थित ढाणी भढ़ाना वालों की में उतारने से वहां लोगों में कोतूहल का विषय बन गया। तुरंत ही देखने वाले लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब आधे घंटे के बाद बैलून को समेटकर अन्य वाहनों से सैलानी वापस रवाना हो गए। रोहिताश भडाणा ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:40 पर खोरी गांव स्थित ढाणी भढ़ाना वालों के पास नदी में दो हॉट एयर बैलून आसमान में उड़ते हुए दिखाई दिए। यह देख लोग एकत्रित होने लगे और जैसे-जैसे यह खबर फैली लोग सब काम बीच में ही छोड़कर मौका स्थल पर पहुंचने लगे। दोनों एयर बैलून में करीब 18 विदेशी सैलानी थे जिन्हें देखकर कुछ लोग उनसे टूटी फूटी अंग्रेजी भाषा में भी बात करने की कोशिश की लेकिन वे हाय हेलो वगैरह ही करते दिखाई दिए। ग्रामीणों में विदेशी सैलानियों के साथ सेल्फी एवं फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। करीब आधे घंटे बाद बैलून को कारों में समेट कर आयोजन अपने साथ ले गए।

शाहपुरा| भढ़ाना की ढाणी के पास उतारा हॉट एयर बैलून तथा विदेशी सैलानी एवं बैलून काे देखने वालों की भीड़।
खबरें और भी हैं...