- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Phagotsav Celebrated At Anandpur Dham Seva Ashram
आनंदपुर धाम सेवा आश्रम में फागोत्सव मनाया
शिवदासपुरा |अनंत सेवा संस्थान श्री आनंद धाम गोसेवा आश्रम बरखेड़ा शिवदासपुरा जयपुर में स्वामी श्री अनंत श्याम देवाचार्य महाराज के सानिध्य में फागोत्सव मनाया गया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। भजन गायक भावना शर्मा ने आज बिरज में होली रे रसिया सहित कई भजन व धमाल प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजन कार्यक्रम के दौरान नृत्य किया। इस अवसर पर डीआईजी पुलिस संदीप सिंह, अधिवक्ता एचसी गणेशा, टूर ऑपरेटर बिजनेस से जुड़ी अलका भार्गव, शुभ विचार संस्था के संस्थापक जितेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों महिला और पुरुषों ने शिरकत की।