पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganeshganj News Rajasthan News Places Marked For Muktidham In Bijavata And Kishanwas Village

बिजावता व किशनवास गांव में मुक्तिधाम के लिए स्थान चिन्हित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गणेशगंज. ग्राम पंचायत रणोदिया के बिजावता व किशनवास गांव के मुक्तिधाम डूब क्षेत्र में अाने से पंचायत ने नए मुक्तिधाम के लिए शुक्रवार काे जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव उच्चाधिकारियाें काे भेजे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर नदी में पानी आ जाने से अंतिम संस्कार में परेशानी अा रही है। अब नई जगह मुक्तिधाम बनाने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही खराब रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए भी प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान सरपंच सुशीला महावर, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार सेन, हलका पटवारी अमित कुमार मोदी, उप सरपंच राजेंद्र मीणा, मुरली महावर, वार्ड पंच शामिल थे।

गणेशगंज. मुक्तिधाम के लिए जगह चिन्हित करती पंचायत काेरम।
खबरें और भी हैं...