पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Poisonous Farming Weakened Farmers And Country Padmasri Patidar

जहरीली खेती से किसान व देश कमजोर हुआ: पदमश्री पाटीदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर. किसान संघ के कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।

सुल्तानपुर. जहरीली खेती से किसान यानि देश कमजोर हुआ है। आज हालत यह है कि ऑक्सीजन में भी जहर घुल गया है, इससे लाेग बीमार हाे रहे हैं। यह बात भारतीय किसान संघ के प्रदेश जैविक प्रमुख पदमश्री हुकमचंद पाटीदार ने पड़ासलीया गांव में जैविक गोष्ठी में कही। तहसील प्रचार प्रमुख पवन शर्मा ने बताया कि यहां दाे दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संभाग के तहसील स्तरीय संगठन के प्रचार प्रमुख व महिला प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन शनिवार को किसान संघ के राष्ट्रीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। महामंत्री कैलाश गंदोलिया ने प्रशिक्षण की महत्ता बताई। प्रांत संगठन मंत्री परमानंद, महामंत्री जगदीश कलमंडा, उपाध्यक्ष राममूर्ति मीणा, मंत्री शंकरलाल नागर व गोसंवर्धन व रक्षण प्रमुख अमृत छजावा ने संबोधित किया। प्रांत प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी व संभाग के मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने प्रचार प्रचार के तरीकों के बारे में समझाया। प्रांतीय महिला प्रमुख भारती नागर व संभागीय महिला प्रमुख रजनी धाकड़ ने महिलाओं को जोड़ने के बारे में जानकारी दी। समापन में वैदिक कृषि विशेषज्ञ संजीव सभरवाल ने जैविक खेती के लाभ बताए।
खबरें और भी हैं...