होलिका दहन और धुलंडी पर पुलिस गश्त कराओ
रावतभाटा। पूर्व पार्षद कानाराम चारण ने थानाधिकारी को पत्र लिखकर होलिका दहन, धुलंडी पर विशेष गश्त कराने की मांग की है। भाईचारे के इस त्यौहार पर शहर के विभिन्न वार्डों में होली का दहन एवं दूसरे दिन धुलंडी पर सामाजिक समरसता का माहौल रहता है। लेकिन कुछ समाज कंटक, शराब पीकर रंग में भंग डालते है, मनचले अभद्रता करने की कोशिश करते है। अप्रिय घटना शहर में न हो, इसके लिए विशेष गश्त की व्यवस्था, पेट्रोलिंग कराने, संवेदनशील स्थानों, चौराहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था कराने, चारणबस्ती की होली दहन पर विशेष व्यवस्था कराने की मांग की है।