- Hindi News
- National
- Chomu News Rajasthan News Police Personnel Drunk High Speed Police Vehicle Overturns On Highway
पुलिस कर्मी नशे में धुत, तेज रफ्तार पुलिस वाहन राजमार्ग पर पलटा
राजावास| बड़ पीपली बस स्टैंड के पास डिवाइडर के बीच पलटी पुलिस की जीप को सीधा करते लोग।
राजावास| जयपुर-चौमू राजमार्ग पर पुलिस कर्मी ने नशे में धुत होकर थाने की बोलेरो को तेज रफ्तार में दौड़ाया, जो बेकाबू होकर डिवाइडर पर पलटी खा गई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस बोलेरो से जयपुर से राजावास आ रहा था। लोगों ने बताया कि पुलिस कर्मी पूरी तरह नशे में धुत था और गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था। गाड़ी उससे संभल भी नहीं रही थी। इस दौरान गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटी खा गई। बाद में आसपास के लोगों ने जाकर डिवाइडर पर पलटी गाड़ी को सीधा किया। उसके बाद वह गाड़ी को लेकर वहां से चल दिया।