- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Prabhat Ferry Today On The Anniversary Of Dandiatra
दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर प्रभात फेरी आज
इटावा| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन व महात्मा गांधी की दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर ब्लॉक में गुरुवार को कई कार्यक्रम होंगे।
एसडीएम रामावतार बरनाला ने बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे प्रभात फेरी झरनिया बालाजी मंदिर प्रागंण से प्रारंभ होगी, जो मुख्य सड़क से होते हुए कृषि उपजमंडी पहुंचेगी। उसके बाद यहां पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। जिसमें नगरवासी, जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी भाग लेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें दांडी यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर बीडीओ डाॅ. गोपाललाल मीणा, बीसीएमओ डाॅ. कमल कुमार मालव, ईओ जितेंद्र कुमार पारस, संजय नंदवाना, गुल्लू भाई, शहजाद आसगान, धर्मराज सुमन, हरिश शर्मा, ओम अनंत, मनीष पंकज, कमल शर्मा, प्राचार्य रामनारायण मीणा, धर्मवीरसिंह शामिल थे।