पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Prabhatferi Removed Mahatma Gandhi39s Message

प्रभातफेरी निकालकर दिया महात्मा गांधी का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150वी जयंती वर्ष पर दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर गुरुवार सुबह प्रभातफेरी व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

प्रभातफेरी का प्रारंभ झरनिया के हनुमान मंदिर हुआ, जो गैंता रोड मस्जिद व जैन मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए फेरी अंबेडकर सर्किल पहुंची। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर एसडीएम रामावतार बरनाला ने माल्यापर्ण किया। प्रभातफेरी में सैकड़ों अधिकारीगण, कर्मचारीगण व नगरवासी मौजूद रहे। रैली का समापन कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ। जहां सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी की जीवन पर प्रकाश डाला व सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। एसडीएम रामावतार बरनाला ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए निरंकुश और अन्यायी अंग्रेजी शासन का तख्त हिलाकर रख दिया था। अहिंसा का इससे सशक्त उदाहरण दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलता। परमाणु हथियारों के इस युग में गांधी इसीलिए दुनिया की अपरिहार्य जरूरत नजर आते हैं, क्योंकि उन्होंने तत्कालीन वक्त के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य को भी सिर्फ अहिंसा और असहयोग के बल पर अपनी बात मनवाने पर मजबूर कर दिया था। यह एक अद्भुत किस्म का क्रांतिकारी प्रयोग था। महात्मा गांधी को अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पर पूरा भरोसा था। उनका यही भरोसा नए भारत के निर्माण का आधार है। इसलिए, भारत में राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक या किसी भी तरह की सत्ता के लिए हिंसा करना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। एसडीएम बरनाला ने बताया कि ग्रामीण स्तर सरपंचों के माध्यम से सुजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। आगामी रविवार 15 मार्च को इटावा वाल्मीकि बस्ती में एक स्वास्थ्य, शिक्षा,स्वच्छता व जीवनचर्या पर एक परामर्श कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में सभी अधिकारी व मेडिकल टीम होंगे जो विभिन्न योजनाओं की जानकारी व आने वाली समस्याओं का निपटारा करेंगे। कार्यक्रम सात दिवसीय है जिसमे विद्यालय स्तर पर चित्रकला, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता होगी व नवीन स्टेडियम इटावा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा समापन सभा अम्बेडकर भवन इटावा में स्कूली बच्चों द्वारा रूपधरो प्रतियोगिता व महात्मा गांधी के विचारों की गोष्ठी होगी। इस अवसर पर तहसीलदार रामचरण मीणा, ईओ जितेन्द्र पारस, उपजिला प्रमुख मनोज शर्मा, पूर्व प्रधान विजयशंकर नागर, सदर मोहम्मद हुसैन, संजय नन्दवाना, शहजाद आसगान, मनीष पंकज, धर्मराज सुमन, हंसराज मीणा, त्रिलोक पारेता, सीताराम मीणा, नसरुद्दीन लोहार, डॉ. जयकिशन मीणा, एएसआई धर्मवीर, नंदबिहारी मीणा, रईस पठान, महावीर प्रजापति, धनराज बरथुनिया सहित महिला स्वयंसेवी समूह, स्वच्छताग्राही, स्वच्छताकर्मी, आंगनबाड़ी समूह आदि उपस्थित रहे।

मंडाना। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट ओम कसेरा के आदेशानुसार राउमावि कसार में गुरुवार से बुधवार तक सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन गुरुवार को प्रभात फेरी सर्वधर्म प्रार्थना सभा व उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पंचायत समिति लाडपुरा के प्रगति प्रसार अधिकारी महेश चंद बैरवा अतिरिक्त प्रारम्भिक मुख्य शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, तपेश विजय वर्गीय, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजीलाल वर्मा ,मंडाना चिकित्सा अधिकारी कमल भार्गव, परवीन हाड़ा सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इटावा। दांडी यात्रा पर निकाली प्रभात फेरी।

मंडाना। गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए।
खबरें और भी हैं...