पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Pragpura Sarpanch Did Jcb Cleaning In Public Places

प्रागपुरा सरपंच ने सार्वजनिक स्थानों पर जेसीबी से कराई सफाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पावटा| प्रागपुरा में सार्वजनिक स्थानों पर लग रहे कचरे के ढेर को प्रागपुरा सरपंच अशोक सैनी ने जेसीबी के मदद से साफ कराते हुए आवागमन सुगम कराया। प्रागपुरा सरपंच अशोक सैनी ने बताया कि प्रागपुरा थाने के सामने सर्विस लाईन पर, प्रागपुरा मस्जिद के सामने व प्रमुख बाजार में कचरे का ढेर लगा हुआ था, जिसकी वजह से दुर्गन्ध फैलने लग गई थी। इससे कस्बे में बीमारी फैलने का अंदेशा हो गया था। सरपंच अशोक सैनी ने स्वयं अपने वार्ड पंचों के साथ खड़े रहकर जेबीसी से सफाई करवाई। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

भौमिया बाबा का मेला भरा, कुश्ती दंगल का आयोजन

पावटा| पाथरेडी ग्राम पंचायत क्षेत्र में रविवार को भौमिया बाबा का मेला भरा। पाथरेड़ी सरपंच रामस्वरूप गुर्जर, शिंभूदयाल मीणा ने बताया की हर वर्ष की भांति मेले के दौरान कुश्ती का दंगल का आयोजन हुआ। मेले में अनेक प्रकार व्यंजन की दुकान लगाई गई। इस अवसर पर रघुनाथपुरा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल सहित अनेक मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

नंदीनाथ महाराज का मेला कल

मनोहरपुर | कुंभावास गांव में स्थित नंदीनाथ महाराज के धाम पर 10 मार्च को नंदीनाथ महाराज का लक्खी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर रविवार को मेला कमेटी की बैठक हुई।

जयराम पायला ने बताया कि मेले काे लेकर सोमवार सुबह सवा 9 बजे मंदिर परिसर में 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा व 10 मार्च को नंदीनाथ महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह से ही मंदिर परिसर में मेला भरेगा। इंद्रराज मासी,रोहिताश्व पायला,रामसिंह सूद व उनकी टीम द्वारा सत्संग किया जाएगा। मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे से भंडारा हाेगा। मेले में आने के लिए गठवाड़ी व छारसा मोड से विशेष बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेले की तैयारियों को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बीलवाडी में मूर्तिकार हरिराम के सम्मान में उमड़े लोग

विराटनगर| बीलवाडी निवासी मूर्तिकार हरिराम कुंभावत को राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रीय ललित कला सम्मान से सम्मानित होने पर रविवार उनके सम्मान में लोग उमड़ पड़े। रविवार को पैतृक गांव पहुंचने पर जुलूस निकाला गया। कुंभावत को बीलवाड़ी बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ जुलूस के रूप में गांव में ले जाया गया। इसके बाद यहां सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

पावटा| मेले में कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।

पावटा| प्रागपुरा कस्बे में जेसीबी से सफाई करते हुए प्रागपुरा सरपंच अशोक सैनी व अन्य।
खबरें और भी हैं...