- Hindi News
- National
- Besroadgarh News Rajasthan News Prayers For Peace And Harmony In The Country
देश में शांति-सौहार्द की दुआएं मांगी
पीर बाग भैंसरोडगढ़ में चल रहे उर्स में शनिवार को दिनभर कार्यक्रम चला। सुबह कुरान ख्वानी के बाद शजरा पढ़ा गया। मुकामी सागर पिया पार्टी ने सागर गुमनामी बाबा के लिखे कलाम पढ़ कर उनके द्वारा दिए गए सबक को फिर याद किया।
देश में हिन्दू, मुस्लिम एकता की मिसाल कायम है कई हिंदूजनों ने भी पीर बाग भैंसरोडगढ़ पहुंच कर लंगर तकसीम किया। देश में शांति और सौहार्द्र तरक्की की दुआओं की दरख्वास्त की। रात को महफिल ए शमां में कव्वाली पेश करते हुए जावरा के अहमद कबीर ने हम्दो सना के साथ शुरू करके नात शरीफ, जायरीनों को कलाम सुनाए, उसके बाद पीर बाग के खानकाही कव्वाल गोपाल सागर पिया पार्टी ने मशहूर कलाम यक बा यक दिल में रंगे नियाज आ गया, कौन महफिल में गेसू दराज आ गया पढ़ कर सुनाया। बेगूं के अनवर पार्टी ने गरीब नवाज पर मनकबत मेरे ख्वाजा हाजरत पेश की। चित्तौड़गढ़ की कव्वाल पार्टी रफीक मियां में आए बच्चे कव्वालों ने शमां बाधं दिया। महफिल ए शमां फजर की अजान तक जमीं रही।
उर्स का समापन आज
रविवार को कुल की रस्म अदायगी के साथ उर्स का समापन होगा। जिसमें जावद के शहर काजी सय्यद आकिल मौजूद रहेंगे। खुशी की दुआ होगी। उसके बाद लंगर तकसीम किया जाएगा।