पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News Progressive Farmer Mahendra Saini Got First Prize

प्रगतिशील किसान महेन्द्र सैनी को मिला प्रथम पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोनेड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र पर चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ।

केन्द्र के प्रभारी डॉ सुपर्ण सिंह शेखावत ने कहा कि कोटपूतली क्षेत्र सब्जियों की व्यावसायिक खेती में नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में केन्द्र की तकनीक सलाह अपनाकर किसान अच्छी उपज के साथ गुणवत्ता की स्थिति को बरकरार रख सकते है। डॉ शेखावत ने बागवानी फसलों से अधिक मुनाफा, कम लागत की तकनीक अपनाकर आर्थिक समृद्धि की और अग्रसर होने का आह्वान किया। बागवानी विशेषज्ञ डॉ योगेन्द्र कुमार मीणा ने नर्सरी प्रबंधन , बूंद बूंद सिंचाई पद्धति की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।डॉ दिनेश यादव , शशि वर्मा, डॉ रामप्रताप, डॉ सुरेश काटवा, डॉ सरदार मल यादव, कृषि विभाग के श्याम लाल बुनकर, घनश्याम शर्मा, नरेश सैनी ने विभिन्न उद्यानिकी संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। समापन सत्र में कृषि प्रतियोगिता में विजेता प्रगतिशील किसान महेन्द्र सैनी एवं ओमप्रकाश यादव को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

कोटपूतली|गोनेड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में चर्चा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारी व किसान।
खबरें और भी हैं...