पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इटावा में गोशाला बनाने का रखा प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा. व्यापार महासंघ की बैठक में चर्चा करते सदस्य।

इटावा| व्यापार महासंघ की बैठक अध्यक्ष देवेंद्र जैन की अध्यक्षता में हुई। संयोजक राघवेंद्र कौशिक ने बताया कि बैठक में नगर में गौशाला बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

अध्यक्ष जैन ने कहा कि किसी भी व्यापारी की समस्या के लिए संगठन सदैव तैयार रहेगा। जैन ने कहा कि सभी व्यापारी संगठित रहे और मिलकर कार्य करे। साथ ही जो व्यापारिक इकाइयां है उनको भी जोड़े। संरक्षक विष्णु गोयल ने कहा कि नई इकाइयों का गठन करें, जिससे व्यापार महासंघ को मजबूती हासिल हो। बैठक में पूर्व किराना अध्यक्ष नंदलाल मित्तल के निधन पर सभी व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष महावीर गर्ग, महामंत्री प्रमोद कोठारी, मुख्य सलाहकार बाबूलाल माहेश्वरी, चंचल सोनी, भवानीशंकर सोनी, बनवारी सरोया, अरुण कुमार जैन, बद्रीलाल सुमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, रामावतार शर्मा, सहमंत्री नरेंद्र मंगल, जितेंद्र सोनी, संगठन मंत्री भुवनेश परिहार, महावीर बंसल, लियाकत मोहम्मद, प्रवक्ता सलीम पठान, दीपू सोनी, रमेश सोनी, मुकेश नागर, निजाम पठान, राकेश गौड़, लालू पठान, अयूब मदारी, भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...