- Hindi News
- National
- Chandwaji News Rajasthan News Proposals For Many Development Works Taken In Gram Sabha
ग्राम सभा में लिए कई विकास कार्यों के प्रस्ताव
अचरोल में गुरुवार को ग्राम सभा की सरपंच जमुना सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विकास कार्यों के साथ समस्याओं के समाधान करने को लेकर प्रस्ताव दिए गए। ग्राम विकास अधिकारी रामलाल गुर्जर ने बताया कि ग्राम सभा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लिए गए। ग्रामीणों की समस्या और मांग को लेकर अचरोल से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव भी लिया गया। ग्राम सभा में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर सरपंच से निराकरण करने की गुहार की। सरपंच ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जयपुर से छापराड़ी तक सीसी रोड बंदरों को पकड़वाने, अचरोल बस स्टैंड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने तथा पंचायत भवन के सामने स्थित अतिक्रमण को हटवाने का प्रस्ताव लिया गया।
सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव
भाबरु| लुहाकना कलां स्थित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को सरपंच धर्मेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में जीपीडीपी ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। सचिव धर्मपाल बसवाल ने बताया कि ग्राम सभा के दौरान लोगों ने पानी, बिजली व आम रास्तों संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान सीसी सड़क बनवाने सहित अनेक विकास के प्रस्ताव लिए गए।
चंदवाजी.अचरोल में ग्राम सभा में उपस्थित लाेग।