पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल अधिकारों की रक्षा करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। चाइल्डलाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित टैगोर हॉल में एडीएम सिलिंग एसएन अमेठा की अध्यक्षता में हुई।

अमेठा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, उनके बाल अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। नोडल निदेशक यज्ञदत्त हाड़ा ने गत सत्र की कार्यवाही विवरण व अनुपालना रिर्पोट का अनुमोदन कराया। सहायक निदेशक सविता कृष्णिया ने एजेंडे के अनुसार विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि बच्चों के अधिकारों के लिए बेहतर कार्य हो सके।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कनीज फातिमा ने कहा की बच्चों की सुरक्षा व हित को देखा जाए, बालश्रम में लिप्त बालक को मुक्त करवाए व बाल विवाह वाली कम आयु के बच्चों की सूचना चाइल्डलाइन पुलिस को दे। विभिन्न प्रकार के केसो की जानकारी शहर समन्वयक कल्पना प्रजापति ने दिया।
खबरें और भी हैं...