पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Pwd And Jda Run Bulldozer On Encroachment In Daulatpura

दौलतपुरा में पीडब्ल्यूडी एवं जेडीए ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानपुरा माचेड़ी| दौलतपुरा पंचायत में ग्राम बगवाड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार को जेडीए एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रशासन ने पहुंचकर हटवाया। जानकारी के अनुसार दौलतपुरा से बगवाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते में कुछ लोगों ने दुकानों के सामने चबूतरा व टीनशेड लगाकर पक्का अतिक्रमण कर रखा था। गिरदावर चौथमल मीणा ने बताया कि दौलतपुरा से बगवाड़ा की ओर जाने वाली सड़क रिकॉर्ड में 40 फुट है। जिस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। गुरुवार को जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटाया गया तथा टीनशेड को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जीजी गोयल, जेडीए तहसीलदार रतनसिंह, आमेर तहसीलदार जगदीश सिंह, गिरदावर चौथमल मीणा सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था। प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों ने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया।

कोरोना के चलते लेंस प्रत्यारोपण शिविर स्थगित

शाहपुरा| शहर के राजकीय चिकित्सालय में 16 मार्च से राव धीरसिंह स्मृति सेवा मंडल की ओर से होने वाला लेंेंस प्रत्यारोपण एवं नेत्र चिकित्सा शिविर कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...