पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobner News Rajasthan News Rajendra President Of San Samaj And Navin San Become General Ministers

सैन समाज के राजेन्द्र अध्यक्ष व नवीन सैन बने महामंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सैन समाज क्षोर कार यूनियन संघ जोबनेर कार्यकारिणी व समाज के लोगों की बैठक गुरूवार को रेनवाल रोड केशर वाटिका में पूर्व अध्यक्ष दिनेश सैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर समाज व समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए किए जाने वाले प्रयास को लेकर चर्चा की गई। समाज की एकजुटता से समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान समाज विकास को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया। मौजूद समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से सैन समाज अध्यक्ष राजेन्द्र सख वाया को बनाया गया।

इसके अलावा उपाध्यक्ष जीतू सैन, कोषाध्यक्ष तरा चंद कच्छावा, रामावतार कच्छावा, राधेश्याम कच्छावा, महामंत्री नवीन सैन व धनराज सैन को बनाकर समाज सेवा की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र सख वाया ने कहा कि समाज की एकजुटता से समाज को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। समाज को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास का आवश्वासन दिया। नवनियुक्त कार्यकारिणी का समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

जोबनेर| नवनियुक्त अध्यक्ष व कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए।
खबरें और भी हैं...