- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Rashtriya Sevika Samiti39s Phagotsav Celebrations On 15th Holi Played In The Temple
राष्ट्र सेविका समिति का फागोत्सव समारोह 15 को, मंदिर में खेली होली
राष्ट्र सेविका समिति की ओर से स्नेह मिलन समारोह 15 मार्च को आदर्श विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दोपहर 1 से शाम 4 तक मनाया जाएगा।
तहसील कार्यवाहिका बृजेश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें एकल गीत, एकल नृत्य, मोनो एक्टिंग, चेयर रेस, तीन टांग दौड़ आदि प्रतियोगिताएं होंगी। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2077 के स्वागत के लिए योजना पर चर्चा की जाएगी। समिति के कार्य एवं शाखा पर बल देने की योजना बनाई जाएगी। वहीं, सिनेमा चौराहा स्थित अंबेमाता मंदिर में होली मिलन समारोह, फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सुमित्रा, ललिता, दीपा, शीला, संजू, पवित्रा आदि महिलाओं ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया। राधाकृष्ण की झांकी सजाई गई।
रावतभाटा। अंबे माता मंदिर में होली मिलन समारोह, फागोत्सव मनाया। इस मौके पर झांकी सजाई गई।