राठौर समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
राठौर समाज का होली मिलन समारोह समाज के अध्यक्ष महावीर बालोदिया की अध्यक्षता में मनाया गया।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष केशव राठौर ने बताया कि समारोह में कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। समारोह में गत साल अच्छे अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में बनवारीलाल राठौर, शंकरलाल राठौर, छोटूलाल राठौर, हरिशंकर राठौर, गणेश, रामबिलास, दिनेश ने संबोधित किया।