पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Rawatbhata Ramganjmandi And Eklingpura Road Road Will Be Built In Pm Plan

रावतभाटा-रामगंजमंडी व एकलिंगपुरा मार्ग की सड़क पीएम योजना में बनेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा-रामगंजमंडी, एकलिंगपुरा सड़क मार्ग के दिन अच्छे आएंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में कुंडाल की एकलिंगपुरा से चेचट सड़क को कुल 11 किलोमीटर लंबाई को दो लेन सड़क में बदला जाएगा। इस ओडीआर सड़क की वर्तमान चौड़ाई 3 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी। साथ में 1.50 मीटर की दोनों साइड पटरियां भी बनाई जाएगी।

इस प्रकार इस सड़क की कुल चौड़ाई 8.50 मीटर हो जाएगी। सड़क की गारंटी अवधि 5 वर्ष रहेगी। इस सड़क की लागत 6 करोड़ रुपए रहेगी। विधायक राजेंद्रसिंह बिधूड़ी की अनुशंषा पर पीडब्ल्यूडी ने यह प्रस्ताव लिया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि एकलिंगपुरा गांव की लगभग 1200 मीटर लंबाई में सीसी सड़क का निर्माण सीएसआर में परमाणु बिजलीघर की ओर से किया जाएगा। शेष भाग में पीडब्ल्यूडी कार्य करेगी।

शीघ्र जारी होंगी निविदाएं

इस सड़क निर्माण कार्य की निविदा शीघ्र आमंत्रित कर मई 2020 में कार्य शुरू होगा। कार्य 6 महीने में पूरा किया जाएगा। सड़क के साइड में आ रही विद्युत लाइन एवं रामगंजमंडी पेयजल योजना की लाइन, आवश्यकता पड़ने पर हटाई जाएंगी। जिन व्यक्तियों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है, उनके अतिक्रमण तोड़े जाएंगे।

घाटी में होगी सुरक्षा जाली एवं टूटी दीवार की मरम्मत

मोहना गांव की सीमा में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त पुलिया का पुर्ननिर्माण होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में ही खातीखेड़ा से लाडपुरा तक नवीन सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क की लंबाई 5.0 किलोमीटर होगी। यह सड़क पूर्णत नई बनाई जाएगी। इसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपए रहेगी। 5 वर्ष की गारंटी अवधि वाली इस सड़क के निर्माण से कुंडाल के लोगों का सीधा रावतभाटा से संपर्क हो जाएगा। उनकी दूरी 5 किलोमीटर कम हो जाएगी।

घांटेवाली माता मंदिर जाने के लिए होगी सीधी सड़क

घांटे वाली माता मंदिर खातीखेड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को भी अब सीधा मार्ग उपलब्ध रहेगा। लाडपुरा में सीएचसी पर उपलब्ध एंबुलेंस अब सिर्फ 5 मिनिट में ही खातीखेड़ा, मोहना, मन्याखेड़ी आदि गांव में पहुंच जाएगी। स्टेट हाइवे 9 ए से सीधा जुड़ने के कारण जिला मुख्यालय की पहुंच आसान होगी।
खबरें और भी हैं...