पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Rawatbhata39s Aecs School Celebrated Prep Day Prizes Distributed To Children

रावतभाटा के एईसीएस स्कूल में मनाया प्रेप-डे, बच्चों को बांटे गए पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 में गुरुवार को प्रेप-डे मनाया गया। प्रेप शिक्षिका सविता शिंदे ने वर्ष भर चली प्रेप, प्री-प्रेप कक्षाओं की गतिविधियों की जानकारी दी।

जयवर्धन भटनागर के निर्देशन में प्राइमरी कक्षाओं के स्टूडेंट्स ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल ए जोसेफ जाॅन, उपप्राचार्य एम विजयकुमार ने सीसीए, स्पोर्ट्स गतिविधियों में विजेता प्रेप, प्रीप्रेप के बच्चों को पुरस्कार दिए। अंजू खुराना ने सहयोग किया। बच्चों ने गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी मौजूद बच्चों ने डौल-रीटा के जन्म-दिन पर प्राचार्य, उपप्राचार्य, प्रधानाध्यापिका, प्रेप शिक्षिकाओं के साथ केक काटकर मनाया।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि यह गतिविधि बच्चों के लिए विशेष तौर पर आयोजित की गई। जिससे जान सकें कि जन्म-दिन कैसे मनाया जाता है। प्राचार्य ने कहा कि हम स्कूल में नन्हें बच्चों के लिए ऐसा वातावरण बनाने का सतत प्रयास करते हैं, जिसमें बच्चे अपने बचपन का पूर्णतया आनंद उठा सकें।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे के अंदर कोई न कोई विलक्षण प्रतिभा छिपी होती है बस जरूरत है तो उसकी सही पहचान कर उसको निखारने की। शिक्षिका ममता कुमारी ने आभार जताया।

रावतभाटा. परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 में मनाया प्रेप-डे। इस मौके पर मौजूद शिक्षक एवं स्टूडेंट्स।
खबरें और भी हैं...