- Hindi News
- National
- Chechat News Rajasthan News Reddy Becomes General Secretary In Tarapur Power Station Union Election
तारापुर बिजलीघर यूनियन चुनाव में रेड्डी बने महासचिव
रावतभाटा। तारापुर परमाणु बिजलीघर इकाई 1,2 के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें एमसीएन रेड्डी महासचिव चुने गए। रेड्डी पूर्व में जेसीसी के महासचिव रह चुके है। रेड्डी ने कड़े मुकाबले में शैलेष यादव को पराजित किया। रेड्डी को 350 मत मिले, जबकि शैलेष यादव को 164 मत मिले। यूनियन में अध्यक्ष पद पर एसजी बुकानूरे निर्वाचित हुए। रेड्डी सबसे अधिक समय तक जेसीसी महासचिव के पद पर कार्य कर चुके है। अभी जेसीसी के महासचिव का पद रिक्त है। जिस पर चुनाव होना है।
रावतभाटा। तारापुर परमाणु बिजलीघर यूनियन चुनाव में एमसीएन रेड्डी को महासचिव चुना गया है।