पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Religious And Cultural Events Celebrated On Chetrichand Festival

चेट्रीचंड महोत्सव पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| वरुण देवता झूलेलाल का जन्मोत्सव व सिन्धी समाज का पावन पर्व चेट्रीचंड्र महाेत्सव 25 मार्च को हर्षोल्लास व पारम्परिक रूप से मनाया जाएगा। श्री झूलेलाल सेवा समिति अध्यक्ष सतीष गोपालानी ने बताया कि चेट्रीचंड्र महोत्सव का आयोजन 25 मार्च बुधवार को सुबह 8.30 बजे शुभारंभ किया जाएगा। इसमें विज्ञाननगर से सुबह 5 बजे सिंधी नवयुवक सेना के नेतृत्व में निकलने वाली दुपहिया वाहन प्रभात फेरी का स्वागत तथा रक्तदान शिविर का कार्यक्रम होगा। 22 मार्च को सुबह 9.30 बजे से बच्चों की फैन्सी ड्रेस, रंगभरो, मौखिक प्रश्नोत्तरी, महिलाओं की सिन्धी व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समिति महामंत्री हरि प्रकाश पंजवाणी ने बताया कि 25 मार्च को दोपहर 2.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रेरणास्पद विषयों पर सजाई गई झांकियां, बहराणा साहब (विमान), छेज मंडलियां शामिल होंगी। 26 मार्च को लगातार 16वें वर्ष भी 41 बच्चों को समिति की ओर से निशुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कार करवाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...