पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Religious Pilgrimage On 24th March On The Eve Of New Year

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर धार्मिक स्थल यात्रा 24 मार्च को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौमू | ओम श्री हरिकृपा संकीर्तन मंडल चौमू की बैठक बुधवार को चौपड़ स्थित प्राचीन रघुनाथ महाराज मंदिर में मण्डल के वरिष्ठ सदस्य एवं चौमू नगर गौड़ विप्र समाज पूर्व अध्यक्ष पं. बनवारीलाल भातरा की अध्‍यक्षता में हुई। बैठक में मंडल सदस्य राजूलाल खडोलिया एवं शहर के प्रमुख व्यवसायी नंदकिशोर कूलवाल ने पूर्व में घोषित धार्मिक स्थल यात्रा में परिर्वतन कर हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर रखने का सुझाव रखा। जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। धार्मिक स्थल यात्रा के संबंध में मंडल व्यवस्थापक कौशल किशोरदास उर्फ संत कैलाश भाई ने बताया कि यह यात्रा 24 मार्च को एक दिवसीय धार्मिक स्थल यात्रा गोनेर स्थित जगदीश महाराज व यही पर स्थित पहाड़ी बाबा के स्थान 12 ज्योर्तिलिंग व शिवदासपुरा के पास प्रमुख जैन तीर्थ बाड़ा पदमपुरा प्रमुख रहेगी। यह यात्रा एकदिवसीय रहेगी। जो 24 मार्च को सवेरे 9 बजे प्राचीन गढ़ परिसर से प्रस्थान करेगी। बैठक में पूरण बाबा, बाबूलाल पारीक, प्रहलादराय भादरिया, नीलकमल खडोलिया, अशोक, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...