- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News Remove Illegal Occupation Break The Platforms
अवैध कब्जे हटाए, चबूतरे तोड़े
शहर में शनिवार को नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क पर आ रहे अवैध थड़ियों व चबूतरों को जेसीबी की मदद से तुड़वा दिया। नगरपालिका ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अतिक्रमी को नहीं बख्शा जाएगा। इस कार्रवाई को शहरवासी सही बता रहे हैं तो कब्जा करने वाले लोग विरोध कर रहे हैं।
नगरपालिका के ईओ पंकज मंगल के नेतृत्व में पालिका की टीम शनिवार अलसुबह स्टेशन चौराहे पर पहुंची। जहां उन्होंने सड़क पर लगी अवैध थड़ियों को हटाया। उसके बाद टीम में कार्रवाई करते हुए शहर के बाजार नंबर 1, अड्डा गेट के समीप मुक्तिधाम व रोसली रोड़ के आसपास हो रहे अतिक्रमणों को हटाया। वहीं, अवैध ठेलों और सामग्री को जब्त कर सुरक्षित रखवाया।
शहर में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर सूचित कर दिया गया है। नोटिस के जरिए यह भी बताया गया है कि अवैध थड़ियों को लगाकर कब्जा नहीं करें। दुकान लगाने के लिए लगाए गए ठेले को शाम को अपने साथ ले जाएं। अवैध थडिय़ां शहर में लगी दिखाई दी तो पालिका की कार्रवाई जारी रहेगी।
-पकंज मंगल, ईओ, नगरपालिका, रामगंजमंडी
रामगंजमंडी. अभियान के दौरान अवैध थड़ियों को हटाया गया।
रामगंजमंडी. चबूतरे भी तोड़े गए।