पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangod News Rajasthan News Responsibilities Assigned To The Workers Discussing The Preparations For The Indian New Year

भारतीय नववर्ष की तैयारियों पर चर्चाकार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय नववर्ष आयोजन समिति की बैठक काशीपुरी विद्यालय में अध्यक्ष दिलीप गर्ग, उपाध्यक्ष बनवारी गौड हतोडिया, उपाध्यक्ष ऐश्वर्य गौतम की माैजूदगी में हुई।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा आयाम, महिला आयाम, बहिन आयाम प्रमुख व मंच संचालन, वाहन व्यवस्था प्रमुख, झांकी प्रमुख, मीडिया प्रमुख, साज सज्जा प्रमुख, प्रचार प्रसार प्रमुख, भजन मंडली प्रमुख, अखाड़ा प्रमुख सहित सभी समितियों का गठन किया गया। सभी समिति प्रमुख व समिति सदस्यों काे 1100 महिलाओं को कलश यात्रा में शामिल करने का लक्ष्य लिया गया। 51 बुलेट मोटरसाइकिल, 21 भजन मंडलियां व 21 झांकियों सहित क्षेत्र के सभी अखाड़ों के प्रदर्शन को इस शोभायात्रा में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया।

आयोजकों ने बताया कि नववर्ष की शोभायात्रा चैतन्य हनुमान मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस सभा स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। नववर्ष और जुलूस को लेकर पूरे नगर को भगवा पताका से सजाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...