पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobner News Rajasthan News Riya Welcome For Winning Gaeld In Khelo India Games

खेलो इंडिया गेम्स में गाेल्ड जीतने पर रिया का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत बबेरवालों की ढाणी के देवपुरा गांव की बेटी रिया कुमावत द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलों इंडिया गेम्स में आइस स्टॉक में गोल्ड मैडल जीतने पर ग्रामीणों द्वारा रिया का जुलूस निकाला गया। इस दौरान रिया कुमावत का जगह जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र प्रसाद नागा, टीम कोच महेश कुमावत, टीम मैंनेजर हंसराज कुमावत, राजकुमार बाना, नंदाराम बाना, गोपाललाल कुमावत पार्षद, गोवर्धन देवतवाल, सांवर मल कुमावत, वार्ड पंच गोविंदराम देवतवाल, रामलाल देवतवाल, श्रवण लाल देवतवाल, रामदयाल देवतवाल, बाबूलाल देवतवाल, नानूराम देवतवाल, मोहनलाल देवतवाल, सुरेन्द्र रतिवाल, सुवालाल देवतवाल, दिनेश कुमावत, रामरतन मोरवाल, मुकेश मोरवाल, राजेन्द्र, अजय कुमावत सहित सभी ने स्वागत किया व बधाई दी। इस मौके पर नागा ने बताया कि बेटियां भी आज पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी तरक्की कर रही है व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश सार्थक करते हुए बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण क्षेत्र में भी हर क्षेत्र में प्रतिभाएं हैं। हमें उन्हें सही मार्गदर्शन करके आगे लाना है।

जोबनेर ग्रामीण| गोल्ड मेडल विजेता रिया कुमावत के साथ जुलूस के दौरान मौजूद ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...