- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Road Will Be Built In Pmjsy Third Phase State Government Will Bear Rs 372 Crore
पीएमजेएसवाई तृतीय फेज में बनेगी सड़क, 3.72 करोड़ रु राज्य सरकार करेगी वहन
गुरूवार से क्षतिग्रस्त चौलाई से चौकी गोरधनपुरा वाले मार्ग के मामले में होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर देर रात एक अच्छी खबर आई। उक्त मार्ग के नवीनीकरण को लेकर पीएमजेएसवाई तृतीय फेज में प्रस्ताव भिजवाया गया है।
इस सड़क का चयन पीएमजेएसवाई तृतीय फेज में हुआ जो करीब साढे 8 किमी लंबी है। इस सड़क के नवीनीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने 9 करोड़ से अधिक राशि का प्रस्ताव राज्य सरकार के मुख्य अभियंता पीएमजेएसवाई को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार उक्त सड़क में साढे 3 किमी तक साढे 7 मीटर चौडाई व डिवाईडर बनना है।
इस सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव पूर्व में 12 दिसंबर 2019 को पंचायत समिति व 18 दिसंबर 2019 को जिला परिषद की बैठकों में अनुमोदन हो चुका है। इस सड़क की लागत व पीएमजेएसवाई नोर्म्स के अनुसार इस सड़क के नवीनीकरण पर अतिरिक्त व्यय राशि 3.72 करोड़ की राशि राज्य सरकार वहन करने को लेकर पीएमजेएसवाई को पत्र लिखा है। स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के प्रयासों से उक्त सड़क के निर्माण के लिए होने
वाली अतिरिक्त राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
आर्थिक जनगणना का सरपंच ने किया शुभारम्भ
पावटा| पांछूडाला में 7वीं आर्थिक जनगणना का शुभारंभ सरपंच उर्मिला कंवर के आतिथ्य में हुआ। सरपंच उर्मिला ने कहा कि देश में आर्थिक जनगणना ऐप के माध्यम से की जा रही है। इसमें लोगों की आर्थिक जनगणना का रिकार्ड घर-घर जाकर किया जाएगा। जगगणना के बाद लोगों का रिकार्ड आॅनलाइन हो जाएगा। सर्वे सुपरवाइजर दिनेश सिंह राठौड़, प्रगणक सरदारमल जाट, वीरेंद्रसिंह शेखावत, जितेंद्रसिंह शेखावत, राकेश सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।