- Hindi News
- National
- Chechat News Rajasthan News Roadways Md Gave Instructions To Increase Passenger Load
रोडवेज के एमडी ने दिए यात्रीभार बढ़ाने के लिए निर्देश
रामगंजमंडी। राजस्थान रोडवेज के सभी आगारों के यातायात प्रबंधकों की बैठक रोडवेज मुख्यालय जयपुर में िवगत दिनाें हुई। इसमें रोडवेज एमडी नवीन जैन ने समय-सारिणी शेड्यूल डिजाइन करते समय उनके लिए कुछ व्यावहारिक सुझावों का पालन करने के निर्देश दिए। जैन ने बताया कि एक प्राइवेट बस ऑपरेटर बिना सरकार के अनुदान के लाभ कमा सकता है, लेकिन रोडवेज के पास अच्छे शेड्यूल होने के बाद भी लाभ नहीं कमा पा रहा। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने व बसों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख संचालन के निर्देश दिए। रोडवेज एमडी ने प्रबंधक यातायात को निर्देश दिए कि वे नियमित बसें चलाए, लंबे रूटों पर बेहतर व नई बसों का संचालन करने सहित अन्य सुझाव दिए।