- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Robbery In The Dam Store Questions Raised On Security
बांध के स्टोर में चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
रावतभाटा. राणा प्रताप सागर बांध इंडिया गेट पर बने कमरे के स्टोर से खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर सामान चुरा ले गए। जल संसाधन विभाग सहायक अभियंता वास्तुखंड ओमप्रकाश मोहनपुरिया ने बताया कि सुबह विभाग के कर्मचारी शंकर माली ड्यूटी पर पहुंचे तो इंडिया गेट गार्डन का दांया कमरे की खिड़की की जाली टूटी हुई थी। जिसमें घांस काटने की मोटर, चेनपुली, गुलाब कटर, गेंती, फावड़ा, दराती, कुल्हाड़ी, पुरानी लाइटों की फीटिंग, केबल आदि चोरी हो गए। विभाग की ओर से रावतभाटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं इसकी जानकारी एसडीएम रामसुख गुर्जर को भी दी गई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले भी स्टोर से चोरी हो चुकी है। विभाग के पास चौकीदारों की भी कमी है। ऐसे में बांध की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।