- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Run For Bhagat Singh Cycle Tour From Somnath Reached Kotputli
सोमनाथ से कोटपूतली पहुंची रन फॉर भगतसिंह साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत
भगतसिंह क्रांति दल के तत्वावधान में रन फाचर भगत सिंह साईकिल यात्रा शुक्रवार प्रात: कोटपूतली पहुंचने पर प्रबुद्धजनों ने दल में शामिल यात्रियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बानसूर रोड़ पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जौहरी मल वर्मा, डालचंद वर्मा, बदलूराम आर्य, ओमप्रकाश आर्य, चिरंजी आर्य, यशवंत आर्य, उमेश आर्य, रविन्द्र, सुमन सोनी सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने शहर में भगतसिंह को शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इसके बाद डॉ अंबेडकर छात्रावास में साइकिल यात्रियों को भोजन कराया गया। इससे पहले बाबासाहेब की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा संयोजक जि गनेश कलवाडिय़ा ने बताया कि भगतसिंह को शहीद का दर्जा दिलाने,भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत र| की मांग के साथ भगत सिंह की यूनिवर्सिटियों में चेयर की स्थापना व लोगों में राष्टीय भक्ति व राष्टीय वाद की भावना जगाने के लिए, साथ ही स्वदेशी को बढावा देने, व्यसनों से छुटकारा व पर्यावरण के संरक्षण को बढा वे देने के लिए सोमनाथ से दिल्ली तक साई कल यात्रा का आगाज किया गया है। जिसके तहत 1800 किमी की साई कल यात्रा
करते हुए महामहिम राष्ट पति रामनाथ कोविद जी को एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाकर शहीद भगतसिंह की शहादत के दिन श्रद्वांजलि देते हुए मांग की जाएगी। इस मौके पर सम्राट बोद्ध, जयेश चावडा, हेमंत चांडपा, अतुल परमार, नीलेश दवे, नीलेश मालवीया, अमन विश्वकर्मा, दर्शित पटेल, जगदीश पटेल, भा वेश माखेसना, नईम नोबी, राहुल गोनिया, निकुंज सामरिया सहित अनेक साईकिल यात्री शामिल थे।
कोटपूतली| सोमनाथ से कोटपूतली पहुंची रन फाॅर भगतसिंह साईकिल यात्रा का स्वागत करते प्रबुद्धजन।