पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Saini Samaj Wedding Conference On April 2 Registration Of 31 Couples

सैनी समाज का विवाह सम्मेलन 2 अप्रैल को, 31 जोड़ों का पंजीयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौमू|शहर के रींगस रोड स्थित सैनी समाज भवन में रविवार को माली समाज विकास समिति चौमू द्वारा 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले 14वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर चतुर्थ परिचय सम्मेलन रविवार को सवेरे 11 से शाम 4 बजे तक माली समाज विकास समिति अध्यक्ष प्रहलाद सहाय अद्योप्या की अध्यक्षता में आयोजित हुअा। सम्मेलन में 10 युवक व 5 युवतियों ने अपना परिचय दिया। मंत्री मदनलाल मालेरिया ने बताया कि परिचय सम्मेलन तक कुल 31 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। पंचम तथा अंतिम परिचय सम्मेलन 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। परिचय सम्मेलन में नन्छूराम बिसनालिया, प्रभातीलाल तंवर, बोदूराम तंवर, ओमकार तंवर, शंकरलाल बिसाडिया, प्रभातीलाल सोनगरिया, रामचंद्र तूंदवाल, अर्जुनलाल सिंगोदिया, अनिल कुमार सैनी, डॉ. मानप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...